जगन्नाथपुर गांव में स्कूल परिसर में बाल मेला का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस बाल मेला में सैकड़ो से ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जहां दिन के 11:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक आयोजित इस बाल मेला में कई तरह का खेल का भी आयोजन किया गया। जहां सफल प्रतिभागी को प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष रिंकू देवी के द्वारा पुरस्कृत किया गया।