टाटीझरिया: टाटीझरिया के दूरदराज गांवों में शिविर आयोजित, स्वास्थ्य जांच और पेंशन व आधार समस्याओं का निपटारा किया गया
टाटीझरिया के सुदूर गांवों में शिविर आयोजित, स्वास्थ्य जांच के साथ पेंशन व आधार समस्याओं का निपटारा किया गया। प्रखंड के जोभी सिमरा, खंभवा बिरहोर टोला और मूरकी में कल्याण विभाग द्वारा शिविर लगाया गया। कल्याण विभाग द्वारा संचालित सबसे दूर सबसे पहले कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया गया।