हसनपुर: हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव भीमा ठीकरी में शिक्षामित्र को सांप ने काटा, हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव भीम ठीकरी में शिक्षामित्र राजेंद्र सिंह का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब 6:00 बजे के आसपास में शिक्षामित्र राजेंद्र सिंह गांव के पास में गंगा घाट की तरफ गए थे, इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया परिवार के लोगों ने तुरंत उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था।