हसनपुर: हसनपुर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका के प्रांगण में योग शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में पाली का कर्मचारी एवं नगर वासियों द्वारा योग कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया गया। नगर में 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर पालिका प्रांगण में आयोजित हुए योग शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचकर योगाभ्यास किया।