हसनपुर: गंगेश्वरी के गांव पतेई खादर के लोगों ने समाधान दिवस में किया प्रदर्शन, राशन की दुकान की बहाली की रखी मांग #jansamasya
गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव पतेई खादर के ग्रामीण भारी संख्या में एकत्र होकर शनिवार को ब्लॉक परिसर में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए बताया कि गांव में शिमला देवी राशन डीलर हैं। 11 जून को गांव में तीन व्यक्ति राशन डीलर शिमला देवी की जांच करने के लिए पहुंचे थे।