हसनपुर: हसनपुर में अल्ट्रासाउंड सेंटर शुरू करने की मांग को लेकर भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने समाधान दिवस में सौंपा ज्ञापन
भाकियू शंकर ने स्वास्थ्य विभाग पर मानक अनुसार मौजूद अल्ट्रासाउंड को बंद किये जाने का आरोप लगाते हुए उन्हें जल्द चालू करवाये जाने की मांग की है। शनिवार को भाकियू शंकर ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरो को बंद करने का अभियान चलाया गया था। इसमें सही मानक वाले अल्ट्रासाउंड को भी बंद कर दिया गया है।