हसनपुर: हसनपुर कोतवाली गेट के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, घटना का वीडियो हुआ वायरल
कोतवाली के गेट पर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। धक्का मुक्की होने से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। शनिवार की सुबह कोतवाली के गेट पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो रही थी। बताया जा रहा है कि एक विवाहिता के साथ गांव का युवक छेड़छाड़ करता है। महिला उसकी शिकायत करने के लिए कोतवाली आई थी।