साहिबगंज: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक का दाहिना पैर कटा, सदर अस्पताल से किया गया रेफर
बोरियो थाना क्षेत्र के धनैला में एमजीआर सेक्शन पर खाली मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक का दाहिना पैर कट गया। परिजन आनन फानन में उसे साहिबगंज सदर अस्पताल लेकर आए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की पहचान मांझी हांसदा के रूप में हुई है।