साहिबगंज: साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र से नगर पुलिस ने दंगे के तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र से नगर पुलिस ने दंगे के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2019 में दंगे के मामले में थाना कांड संख्या 24/19 व 26/19 के तहत मामला दर्ज था जिसको लेकर इन्हें गिरफ्तार किया गया है।