बक्सर: पांडेय पट्टी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में जन आरोग्य समिति की बैठक आयोजित
Buxar, Buxar | Oct 21, 2024 बक्सर सदर प्रखंड के पांडेय पट्टी स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर जन आरोग्य समिति का मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद राहुल कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएचओ श्वेता सिंह समेत आशा कर्मियों, एएनएम तथा अन्य ग्रामीणों के बीच हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर क्या-क्या सुविधाएं हैं तथा क्या-क्या सुविधा और बढ़ाई जा सकती है इस पर विस्तार से चर्चा हुई।