बक्सर: पुलिस स्मरण दिवस पर महदह के पुलिस केंद्र बक्सर में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई
Buxar, Buxar | Oct 21, 2024 महदह स्थित पुलिस केंद्र बक्सर में पुलिस संस्मरण दिवस 2024 का आयोजन किया गया। इस दौरान एसपी शुभम आर्य समेत अन्य पुलिस पदाधिकारीयों व पुलिस कर्मियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। एसपी शुभम आर्य ने कहा कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने जीवन का सर्वोच्च बलिदान देने वाले बक्सर जिला के जांबाज पुलिस कर्मियों को नमन है।