बक्सर: भरौली से दलसागर तक NH-922 पर लगा जाम, गोलंबर पर आवागमन प्रभावित, लोगों को हुई परेशानी
Buxar, Buxar | Oct 21, 2024 उत्तर प्रदेश के भरौली में लगने वाला जाम का प्रभाव जिले में गोलंबर एवं NH-922 पर दिख रहा है. जिसके कारण वीर कुंवर सिंह गंगा पुल होते हुए जिले में NH-922 पर दलसागर तक जाम की स्थिति कायम हो गई है. जिसके कारण पटना बक्सर सड़क पर बड़े एवं छोटे वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. जाम की समस्या सोमवार को करीब 3 बजे सुबह में लग गई जो अभी भी बनी हुई है.