हरदा में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने MD ड्रग्स की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7 लाख 60 हजार रुपये कीमत की 38.15 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार भी जब्त की है। फिलहाल मुख्य आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।