कटनी में ऑनलाइन सट्टे के मनी ट्रेल पर SIT का शिकंजा, 50 लाख के लेनदेन में कटनी कम्प्यूटर्स संचालक गिरफ्तार
कटनी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही SIT ने बड़ी कार्रवाई की है। 11 करोड़ 94 लाख रुपये के मनी ट्रेल की पड़ताल के दौरान बैंक खातों में करीब 50 लाख रुपये के ऐसे लेनदेन का खुलासा हुआ, जिसका संतोषजनक हिसाब नहीं मिलने पर कटनी कम्प्यूटर्स के संचालक विजय भैरवानी को गिरफ्तार कर लिया गया।