कटनी - MDR चार्ज की संभावित व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में नाराजगी, ‘नो UPI’ की तख्तियां लेकर जताया विरोध
डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बीच UPI पेमेंट को लेकर कटनी के किराना व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। झंडा बाजार किराना व्यापारी संघ के नेतृत्व में व्यापारियों ने ‘नो UPI’ की तख्तियां लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और दुकानों पर लगे UPI QR कोड को काले कपड़े से ढांककर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों का कहना है कि UPI भुगतान पर MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट से जुड़ी संभावित अतिरिक्त लागत को लेकर व्यापार जगत में चिंता है। खासतौर पर किराना जैसे कम मार्जिन वाले कारोबार में यदि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का भार आता है, तो इसका सीधा असर व्यापारियों के मुनाफे पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
Huzur, Bhopal | Sep 24, 2026