हरदा के टिंचिंग ग्राउंड पर मृत गोवंशों को कचरे के साथ खुले में फेंके जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृत गोवंशों को JCB की मदद से कचरे के बीच डाला जा रहा है, जिसके बाद वहां मौजूद कुत्ते और सूअर उन्हें नोच रहे हैं। यह देखकर किसानों और गौरक्षकों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और नगर पालिका के कचरा वाहनों को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।