जहानाबाद: जहानाबाद में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला जज और डीएम ने जागरूकता रथ को किया रवाना
जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार और डीएम अलंकृता पांडे ने लोगों से अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की। इसको लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे तक तैयारी जारी रही। आमजन को जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ भी रवाना किया गया।