भरगामा: सिमरबनी में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 350 मरीजों को लाभ मिला, मरीजों को दी गई दवाइयां
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिमरबनी पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में स्थानीय मुखिया के सौजन्य से एक निजी चिकित्सा संस्थान के द्वारा गुरुवार को सुबह 11 बजे से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें करीब 350 मरीजों की जांच की गई. इस दौरान सर्दी,बुखार,पेट संबंधी बीमारी के अलावा आंख,दिल,लीवर व अन्य तरह के बीमारियों की जांच की गई.