नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी पहल, गांव-गांव पहुंच रहा जागरूकता अभियान!!
रुद्रप्रयाग पुलिस का "नशा मुक्ति पखवाड़ा" लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। आज ग्राम परकंडी में प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ मनोज नेगी ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर नशे, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
सिंथेटिक ड्रग्स से सावधान! नशा सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार को बर्बादी की ओर धकेल देता है। अपने बच्चों की संगति पर नजर रखें और नशा तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
साइबर ठगी से बचें किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP, ATM PIN या बैंक संबंधी जानकारी न दें। ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
🛵 सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित जीवन ✔️ हेलमेट पहनें ✔️ सीट बेल्ट लगाएं ✔️ ओवरस्पीडिंग से बचें ✔️ नशे में वाहन बिल्कुल न चलाएं
🤝 ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने क्षेत्र को नशामुक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाने का संकल्प लिया।
आइए, हम सब मिलकर नशा मुक्त, साइबर सुरक्षित और सड़क दुर्घटना मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
#NashaMuktiPakhwada #RudraprayagPolice #UkhimathPolice #SayNoToDrugs #CyberSafety #RoadSafety #UttarakhandPolice #JanJagrukta