कुंडा: कीलाहनापुर भीटा में हाई वोल्टेज ड्रामा, 5 साल से पैसा न मिलने पर युवक चढ़ा टावर पर
कीलाहनापुर भीटा में गुरुवार शाम 6 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब शिवरामपुर निवासी मुन्ना पटेल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मुन्ना का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसका पैसा 5 साल से हड़प रखा है और ब्याज भी नहीं दे रहे हैं। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा है और पुलिस उसे सुरक्षित उतारने की कोशिश कर रही है। मामला अभी सुलझना बाकी है।