उत्तर प्रदेश -
कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में चलती बाइक की टंकी पर महिला को बैठाकर ले जाने का वीडियो सामने आया है।
घटना बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग की बताई जा रही है। वीडियो में युवक बाइक चलाते हुए महिला को आगे टंकी पर बैठाकर ले जाता दिख रहा है।
राहगीरों ने इस खतरनाक तरीके से बाइक चलाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाइक का नंबर भी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। पुलिस नंबर के आधार पर बाइक सवार की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।
यातायात माह के दौरान सामने आई इस घटना ने सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#viralreel