#रोहतक से चित्तौड़गढ़ के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू! 🏰
राजस्थान के ऐतिहासिक शहर चित्तौड़गढ़ के लिए रोहतक बस स्टैंड से नई रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ किया गया। 🚍
उपायुक्त सतबीर सिंह, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, मेयर रामअवतार वाल्मीकि तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रोहतक रोडवेज के महाप्रबंधक नवीन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
📍 बस समय-सारिणी
➡️ रोहतक से चित्तौड़गढ़: प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे
➡️ चित्तौड़गढ़ आगमन: रात्रि 10:50 बजे
⬅️ चित्तौड़गढ़ से रोहतक: प्रातः 4:15 बजे
⬅️ रोहतक आगमन: सायं 6:00 बजे
💰 किराया: मात्र ₹670
नई बस सेवा से रोहतक व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जयपुर, अजमेर एवं चित्तौड़गढ़ की यात्रा के लिए बेहतर, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सुविधा मिलेगी। 🚌✨
सभी यात्रियों को सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं! 🙏
#Rohtak #Chittorgarh #HaryanaRoadways #Roadways #BusService