कोल: विजयगढ़ कस्बे में पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी ने बालकनी से फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 24, 2025 विजयगढ़ में पति पत्नी के विवाद में पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 50 वर्षीय कलावती कस्बे में अपने पति व बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक सोमवार दोपहर कलावती का उसके पति से विवाद हो गया था। पति-पत्नी के विवाद के बाद कलावती घर की दूसरी मंजिल पर चली गई। इस दौरान उन्होंने बालकनी में साड़ी का फंदा लगाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।