कोल: ओजोन सिटी के मालिक प्रवीण मंगला पर किसान की 6 बीघा जमीन घेरने का लगा आरोप, भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Feb 24, 2025 ओजोन सिटी के मालिक प्रवीण मंगला पर किसान की 6 बीघा जमीन घेरने का आरोप लगा है। किसान के मुताबिक उसे वह जमीन सरकारी पट्टे पर मिली हुई है। आरोप है कि अब प्रवीण मंगला ने उक्त संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे घेर लिया है। आरोप है की कई बार मामले की शिकायत पुलिस व अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है।