कोल: जंगलगढ़ी में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, सास-साले पर मारपीट और जुबान काटकर हत्या करने का लगा आरोप
Koil, Aligarh | Feb 24, 2025 जंगलगढ़ी में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव घर में पड़ा मिला है। परिजनों का आरोप है कि शादाब की पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था जिसके चलते वह अपनी पत्नी के साथ अकेले रहता था। आरोप है कि शनिवार रात्रि उसकी पत्नी ने अपने भाई व मां को घर बुलाया। आरोप है कि दौरान सास व साले ने शादाब के साथ जमकर मारपीट की और उसकी जुबान काटकर हत्या की है।