कोल: सिविल लाइन में सपा के पूर्व मंत्री के भतीजे ने मोबाइल टावर के डीजल न देने पर टेक्नीशियन को पीटा, डीएम से की शिकायत
Koil, Aligarh | Feb 24, 2025 सिविल लाइन क्षेत्र में सपा के पूर्व मंत्री के भतीजे ने मोबाइल टावर का अतिरिक्त डीजल न देने पर टेक्नीशियन के साथ मारपीट की है। टेक्नीशियन ने बताया कि ढाई सौ लीटर प्रति टावर डीजल दिया जाता है। पूर्व मंत्री का भतीजा 500 लीटर डीजल की मांग कर रहा था। टेक्नीशियन में जब इस बात का विरोध किया तो पूर्व मंत्री के भतीजे ने टेक्नीशियन के साथ जमकर मारपीट की है।