कोल: जिले में यूपी बोर्ड की पहली पाली की परीक्षा हुई संपन्न, परीक्षार्थियों में दिखा उत्साह और मायूसी
Koil, Aligarh | Feb 24, 2025 जिले में यूपी बोर्ड की पहली पाली की परीक्षा सोमवार को समाप्त हो गई है। इस दौरान परीक्षार्थियों में कहीं उत्साह तो कहीं दूसरी ओर मायूसी भी देखने को मिली है। कुछ परीक्षार्थियों का कहना है कि पेपर अच्छा आया था और किया भी अच्छी तरह है। जबकि कुछ परीक्षार्थियों का कहना है कि पेपर काफी टफ था। जिले में कुल 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनको कैमरों से लैस किया है।