कोल: नई बस्ती में पेयजल समस्या से स्थानीय लोगों में फूटा गुस्सा, नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Feb 24, 2025 नई बस्ती में पेयजल समस्या से स्थानीय लोगों में सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार दोपहर स्थानीय लोगों ने डब्बे बाल्टी रखकर जमकर प्रदर्शन किया है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की है।