फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर दो लाइनों के बीच बनी मजार को हटाया गया, अमृत भारत योजना के तहत चल रहा है सुंदरीकरण का कार्य
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 के बीच स्थित एक मजार को बुधवार को हटा दिया गया। यह स्थल रेलवे ट्रैक के बीच में होने के कारण ट्रैक में घुमाव था, जिससे स्टेशन से छूटने के बाद ट्रेनों की गति धीमी हो जाती थी। रेलवे बोर्ड के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस धार्मिक स्थल के कारण ट्रैक में एक स्पष्ट घुमाव (कर्व)