हरदोई के बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है।
करीब एक बजे औषधि भंडार में ताला नजर आया, वहीं मरीजों को समय से दवा और रेबीज के इंजेक्शन मिलने की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अस्पताल के गेट के पास लगी पानी की टंकी में इतनी गंदगी है कि उसे देखकर पानी पीने का मन तक न करे।
सवाल है—क्या इन अव्यवस्थाओं पर सीएचसी अधीक्षक की नजर नहीं पड़ती?
जब अस्पताल परिसर में ही सफाई और दवा वितरण की व्यवस्था बदहाल होगी, तो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आखिर कैसे मिलेंगी?
जिम्मेदार कब जागेंगे और इन व्यवस्थाओं में सुधार कब होगा?
Bilgram, Hardoi | Aug 23, 2026