बिलग्राम में कांवड़ियों पर बरसे फूल, फल-मिठाई और पानी का किया वितरण
बिलग्राम। सावन के पवित्र माह में शुक्रवार को बिलग्राम की गुलाबवाड़ी चुंगी पर भोले के भक्त कांवड़ियों का स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हरदोई जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ के नेतृत्व में कांवड़ियों पर गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान शिवभक्तों को फल, मिठाई और पानी भी वितरित किया गया।
जितेंद्र वर्मा ‘जीतू पटेल’ ने कहा कि सावन के पवित्र माह में भगवान भोलेनाथ की कृपा शिवभक्तों पर विशेष रूप से बरसती है। उन्होंने कहा कि सावन में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु गंगाजल लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कांवड़ियों की सेवा और उनका स्वागत करना भी पुण्य का कार्य है।
इस दौरान के.के. वर्मा, सईद अहमद, रामचंद्र पटेल, अभिषेक पटेल, अजबू यादव, मनोज यादव, प्रशांत पटेल, सौरभ वर्मा, शावेंद्र यादव, मोहम्मद दिलशाद, शाहबाज खान, ओसामा इराकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Aug 21, 2026