रंगरा चौक: गहरे गड्ढे में बाइक गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल
नवगछिया के मसुदनपुर वैसी गांव में जर्जर सड़क हादसे की वजह बन गई। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक चले जाने से संजय दास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहत इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया