पिड़ावा थाना क्षेत्र में आपसी मामले को लेकर विवाद करने के आरोप में रविवार शाम 4 बजे पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरखेड़ी में आपसी मामले को लेकर कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर रहे थे।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो भाइयों सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।