पिड़ावा: कोटड़ी में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत 2 लाख की क्लेम राशि लाभार्थी को सौंपी गई
पिडावा क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक कोटडी में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के क्लेम राशि 2 लाख लाभार्थी को सौंपी गई। वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रबंधक दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि कुंडला खेमराज निवासी पीरु लाल प्रजापति के अचानक मृत्यु हो गई थी।वित्तीय साक्षरता टीम ने मृतक के आश्रित को क्लेम राशि दिलवाई।