चित्तौड़गढ़: चंदेरिया में बेटे ने पिता को जान से मारने की कोशिश की, गला दबाकर कहा- मकान खाली करो, वरना जिन्दा नहीं बचोगे
चंदेरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता को जान से मारने की कोशिश की. उसका गला दबा दिया और बोला कि मकान खाली करो मुझे इसे बेचना है अन्यथा तुम जिंदा नहीं बचोगे. गनी मत रही कि आसपास के लोग पहुंच गए और मौके से भाग छूटा. घायल पिता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया उसने पुलिस अधीक्षक के नाम परिवाद देकर सुरक्षा की गुहार लगाई.