सुल्तानपुर: लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर अलीगंज बाजार स्थित घुप्पा पाण्डेय व पड़वापुर के बीच मिला युवक का शव, भिक्षा मांग कर करता था गुज़ारा
सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर अलीगंज बाजार स्थित घुप्पा पाण्डेय व पड़वापुर के बीच में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त निर्मल कुमार पुत्र राधेश्याम ग्राम दादरा पाण्डेय का पुरवा मुसाफिरखाना अमेठी के रूप में की है। जानकारी के अनुसार मृतक भिक्षा मांगता देखा गया था।