नागौर: नागौर के CMHO ने राजकीय अस्पतालों का किया निरीक्षण, हीट वेव प्रबंधन को लेकर दिए निर्देश
Nagaur, Nagaur | Apr 15, 2025 नागौर के सीएमएचओ ने मंगलवार को नागौर की राजकीय अस्पतालों का निरीक्षण किया। बासनी, कुम्हारी, भाकरोद व खरनाल के राजकीय अस्पतालों का निरीक्षण कर सीएमएचओ ने चिकित्साकर्मियों को हीटवेव प्रबंधन से जुड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही योजनाओं की समीक्षा भी की गई। सीएमएचओ ऑफिस में मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे इसे लेकर प्रेस नोट जारी कर जानकारी मीडिया के साथ साझा की है।