नागौर: 17 अप्रैल को नागौर कलेक्ट्रेट में आयोजित होगी जनसुनवाई, एडीएम ने दी जानकारी
Nagaur, Nagaur | Apr 15, 2025 नागौर कलेक्ट्रेट में गुरुवार सुबह 11 बजे जिला स्तरीय जनसुनवाई होगी। एडीएम चम्पलाल जीनगर ने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई व जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे होगी। नागौर के सूचना केंद्र ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।