नागौर: शिवपुरा के ग्रामीणों ने परिसीमन के विरोध में मंगलवार दोपहर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Nagaur, Nagaur | Apr 15, 2025 नागौर के शिवपुरा के ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 12:00 बजे जिला कलेक्टर को ज्ञापन देखकर ग्राम पंचायत के परिसीमन का विरोध किया है। शिवपुरा गांव रायधनु ग्राम पंचायत में आता था, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अब जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें उनके गांव को रायधनु ग्राम पंचायत से अलग कर दिया है। जबकि गांव के लोग रायधनु ग्राम पंचायत में ही रहना चाहते हैं।