पलामू पुलिस ने मेदिनीनगर शहर के व्यवसाईयों के साथ बुधवार शाम 6 बजे तक शहर थाना में बैठक की। व्यवसाईयों की परेशानी को जाना गया। विधि व्यवस्था संबंधित कई मामलों पर चर्चा की गई और कई निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से प्रशिक्षु डीएसपी राजीव कुमार, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टीओपी 2 के प्रभारी राकेश कुमार मौजूद थे।