मेदिनीनगर (डालटनगंज): आवासीय दर पर मुआवजे की मांग को लेकर चियांकी गांव के रैयतों ने पलामू समाहरणालय के समक्ष किया धरना प्रदर्शन
मेदिनीनगर में आवासीय दर पर मुआवजा की मांग को लेकर चियांकी गांव के सैकड़ों रैयतों ने बुधवार को पलामू समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह रूचिर कुमार तिवारी ने किया।प्रदर्शन के दौरान श्री तिवारी ने कहा कि एनएच-75 परियोजना में ग्राम चियांकी के सैकड़ों परिवारों के घर और जमीन अधिग्रहित हुए हैं।