मेदिनीनगर (डालटनगंज): रामनगर रेलवे ट्रैक पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, नग्न अवस्था में शव बरामद
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर रेलवे ट्रैक से बुधवार को एक नग्न अवस्था में एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रामनगर स्थित दो नंबर टाउन के समीप की है, जहां शक्तिपुंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर आया और तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के सामन