अमरिया: अमरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
अमरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां थाना अमरिया पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद ग्राम धुंधरी के पास भट्टे के नजदीक घेराबंदी की गई। इसी दौरान रंजीत नाम के आरोपी को पकड़ लिया गया।