बाह: ग्राम पंचायत कलीजर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों का हुआ परीक्षण
बाह क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलीजर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बटेश्वर द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बटेश्वर से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, और बच्चे शामिल हुए।