बाह: थाना बाह पुलिस ने पशु चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अर्टिगा कार और एक पशु हुआ बरामद
थाना बाह पुलिस ने पशु चोरी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से एक चोरी किया गया पशु और वारदात में प्रयुक्त अर्टिगा कार को भी बरामद किया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया और पूछताछ में उन्होंने पशु चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।