बाह: जैतपुर में एक विद्यालय में रैगिंग का गंभीर मामला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
ब्लॉक जैतपुर में विद्यालय में रैगिंग का गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय के कुछ दबंग छात्रों द्वारा छोटे बच्चों के साथ मारपीट की जा रही है, विशेषकर तब जब क्लासरूम में कोई अध्यापक मौजूद नहीं होता। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक छात्र को पीटते हुए अन्य छात्र नजर आ रहे हैं।