बाह: नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को थाना पिढ़ौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना पिढ़ौरा पुलिस ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी की खोजबीन शुरू की। थाना पिढ़ौरा की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया।