फुल्लीडूमर: सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर मध्यगिरि नाथ सहित विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करने हेतु श्रद्धालुओं की लगी भीड़
सावन महीने के अंतिम व पांचवीं सोमवारी को लेकर प्रखंड के विभिन्न शिवालियों में सुबह से ही श्रद्धालु भक्तों की भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना के लिए भीड़ लगी रही। फुल्लीडुमर बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध शिव मंदिर, प्रखंड के प्रसिद्ध मध्यगिरि नाथ मंदिर, कुशेश्वर नाथ मंदिर, झोपड़ी नाथ महादेव दासुआ, ठाकुरबाड़ी खेसर, राता मंदिरों में दिनभर भीड़ लगी रही