फुल्लीडूमर: शिवलोक के कांवरिया पथ में आवासीय मार्शल अकादमी के छात्रों ने शिविर लगाकर की कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा
आवासीय मार्शल अकादमी खेसर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने शिवलोक में कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया। जहां इस पथ से जाने वाले सैकड़ो कांवरिया भक्तों को छात्रों एवं शिक्षकों ने फल, शर्बत पिलाकर दिन भर सेवा की। इसके पूर्व शिविर का उद्घाटन अकादमी के प्रिंसिपल आचार्य रघुनंदन शास्त्री ने शिविर का उद्घाटन भक्तों को फल शर्बत आदि पिलाकर शिविर का उद्घाटन किया।