फुल्लीडूमर: लोढ़िया एवं ललवा मोड़ गांव से फुल्लीडुमर पुलिस ने महीनों से फरार चल रहे दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के लोढ़िया गांव के सिजुली यादव एवं ललवामोड़ गांव के सीताराम यादव दोनों अलग-अलग कांड़ों में फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग समय में गुप्त सूचना के आधार पर दोनों के घर पर छापेमारी कर की।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।